Follow us on

स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के सानिध्य छ: जोड़ों ने लिये सात फेरे 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — काशी की पावन धरा पर सोनार समाज की राष्ट्रीय संस्था”स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान” वाराणसी द्वारा रविवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम लान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पुनीत मांगलिक कार्यक्रम में चंदौली निवासिनी एक कन्या का शनिवार को देर रात दीनदयाल नगर में दुर्घटना होने से घायल हो जाने के कारण उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जिसके फलस्वरूप रविवार को केवल 06 जोड़ों का ही सामूहिक विवाह कराया गया। रविवार को पूर्वांन्ह लगभग 12:00 बजे मैदागिन स्थित उन्नति रेजिडेंसी से सभी 06 जोड़ों का सामूहिक बारात चलकर मध्यमेश्वर, दारानगर,डीएवी कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज से होते हुए ईश्वर गंगी होते हुए नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम लान पहुंची।जहां सभी कन्या पक्ष के परिवार की महिलाओं द्वारा परछन के बाद लान के प्रांगण में सुसज्जित भव्य मंच पर सभी जोड़ों का जयमाल कराया गया। जय माल के साथ ही उपस्थित अतिथियों व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा वर वधु को आशीर्वाद देने के उपरांत सभी जोड़ों का एक विवाह मण्डप में वैदिक रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। सभी जोड़ों को शुभाशीर्वाद के साथ नव वैवाहिक जीवन में उपयोगी आवश्यक सामान संस्थान एवं समाज के द्वारा समान रूप से प्रदान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आलमारी, पलंग, सिंगार दान, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर,खोली, 111 बर्तनो का सेट, सोने की नथिया, चांदी के पायल व बिछिया, सीलिंग फैन, मिक्सी, कुकर, इडली स्टैंड, कैशरोल, आयरन प्रेस, साहित्य पहुर के लड्डू वगैरह भी वर तथा कन्या पक्ष को दिए गए। प्रारंभ में स्वर्णकार क्षत्रिय समाज कमेटी के पदाधिकारियों के अध्यक्ष घनश्याम सेठ बच्चा के नेतृत्व में बारात सकुशल गणेश मण्डपम पहुंचा। रास्ते में क्षत्रिय स्वर्णकार युवक व महिला समाज की ओर से दारानगर में नंदलाल सेठ, अनिल सेठ, सुनील सेठ,चोलापुर की ओर से रूद्रा अपार्टमेंट के गेट पर ओमप्रकाश गुप्ता व बबिता गुप्ता की ओर से विराट विला गेट पर शरबत, पेयजल एवं कोल्ड ड्रिंक से बारातियों का स्वागत किया गया। रास्ते भर दर्जनो स्थानो पर बारात पर पुष्प वर्षा भी किया गया। सम्मेलन में समाज की अग्रणी संस्थाओं सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा एवं अन्य कई प्रदेशों से संस्थान के पदाधिकारी व समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहकर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के सहयोगी व साक्षी बने। मण्डप में विवाह पूजन का आयोजन पूरे वैदिक रीति रिवाज से प्रकाण्ड विद्वान चंद्रकांत पांडे व आदित्य पाण्डेय द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक व सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष रवि सर्राफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा शंकर सिंह, जौनपुर से नन्हेंलाल सेठ, मुंबई से दशरथ सोनी, सामूहिक विवाह सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष अध्यक्ष दयाशंकर सेठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजया ताई दहिवाल, अनिल चंचल, ज्योति सोनी, सरिता सर्राफ, आरती सेठ, जिला अध्यक्ष किशोर सेठ, सम्मेलन संयोजक कमल कुमार सिंह, दशरथ सोनी, अरुण सोनी, विष्णु दयाल, दीपक कुमार सेठ, सतीश कुमार सिंह, जनार्दन वर्मा, श्याम जी सेठ, बेबी सेठ, सुनीति सिंह, राजू वर्मा, राजेश सेठ बच्चा, बच्चा लाल सेठ, विकास वर्मा, ईश्वर चंद्र वर्मा, रौनी वर्मा, कृष्ण कुमार सेठ बच्चू, अनिल सेठ, रवि सेठ वैष्णो, रवि सेठ चाहत, चमन सेठ, पंकज सर्राफ, वेद प्रकाश वर्मा, किरण चंद्र वर्मा, अशोक सर्राफ आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x