Follow us on

 होली मिलन के रंगोत्सव के साथ पेंशनरों की बैठक हुई सम्पन्न 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सारनाथ वन विभाग गेस्ट हाउस के पार्क में रविवार को जनपद के पेंशनरों की बैठक का आयोजन होली के रंगोत्सव के साथ आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा की सरकार पेंशनरों के प्रति उपेक्षित नीतियों के कारण आशंकित व भयाक्रान्त है, क्योंकि आज भी टर्म्स आफ रेफरेंस में पुराने पेंशनरों के पेंशन तथा महंगाई भत्तो का पुनरीक्षण शामिल नहीं है। जिससे सरकार ऐसे पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभों को देने के लिए बाध्य ही नहीं है।अतएव सिविल पेंशनर रूल्स संशोधन को वापस लेते हुए पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने की मांग किया गया। वक्ताओं ने कैशलेश सुविधा देने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति को सरल बनाने,दस वर्ष बाद राशिकरण कटौती बन्द करने आदि की मांग करने पर सहमति बनी। बैठक में संगठन में शामिल नए सदस्य रामतीर्थ सिंह 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनर मणि शंकर सिंह, श्याम धनी व आनंद सिंह को फूलों की माला पहनकर सम्मानित किया गया। बैठक में श्याम धनी व मदन मोहन श्रीवास्तव अशोक सिंह ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सीताराम, कृपाराम नामवर, प्यारेलाल, रविन्द्र सिंह, गोपाल जी यादव, बुद्धू सिंह, जगदंबा सिंह, गुलाब सिंह, राम जी सिंह, गिरीश चंद्र, वीरेंद्र प्रसाद, बृज बिहारी सिंह, मोतीराम गुप्ता, नामवर आदि उपस्थित रहे ।बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने तथा संचालन जिला मंत्री अशोक सिंह ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x