Follow us on

राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण तथा नशा उन्मूलन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया। महाविद्यालय स्थित इग्नू केंद्र के कैंप स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक में प्रोफेसर रविंद्र कुमार गौतम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न आयामो एवं उसकी सामाजिक उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा.आनन्द राघव चौबे (नरायनपुर वार्ड), डॉ प्रदीप कुमार सिंह (पिसौर वार्ड),डा.अग्नि प्रकाश शर्मा (चमांव अहिरान ग्रामसभा)तथा डा.श्वेता सोनकर ( वार्ड गणेशपुर) उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में लगभग 200 स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और समाज में महिला सशक्तिकरण तथा नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x