सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। विकास खंड अंतर्गत ग्राम फूली स्थित न्याय पंचायत फुली शाहपुर प्राथमिक विद्यालय में BALA पेंटिंग्स का उद्घाटन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह एवं ए आर पी अरविंद कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार सिंह द्वारा बताया गया। कि BALA का अर्थ बिल्डिंग ऐप लर्निंग एड्स होता है। अर्थात विद्यालय की हर एक दीवाल बच्चों को सीखने और सीखने के तौर पर किया जा सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इसको बढ़ावा दिया जा रहा है। बताया जाता है। की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत मुख्य रूप से मातृभाषा/ स्थानीय भाषा में शिक्षा, तकनीकी व कौशल विकास, बुनियादी साक्षरता (FLN), बहु-विषयक शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य रटने के बजाय क्रिटिकल थिंकिंग और 5+3+3+4 संरचना के माध्यम से समग्र विकास करना है। ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि NEP 2020 के तहत प्रमुख बढ़ावा दिए जाने वाले क्षेत्र में मातृभाषा और कौशल के रूप में कक्षा 5 (अधिमानत 8) तक मातृभाषा में पढ़ाई और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा: AI, डेटा एनालिटिक्स, और स्वयं प्लस जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से तकनीक का एकीकरण।
आधारभूत साक्षरता (FLN) 2026-27 तक प्राथमिक स्तर पर सभी बच्चों के लिए साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्र शेखर मौर्या, अंकित कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित थे। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चे काफी उत्सुक नजर आए।ध्यातव्य है कि पूर्व में इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इन्हीं सब अच्छे कार्यों हेतु सम्मानित किया जा चुका है।