Follow us on

किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त के प्रेषण का सभी ब्लाकों पर हुआ संजीव प्रसारण

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — शुक्रवार को गुवाहाटी,असम में आयोजित होने वाले पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों को 22 वीं किश्त के प्रेषण का जनपद के हर ब्लाकों पर सायं 05 बजे सजीव प्रसारण किया गया।यह सजीव प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में तथा समस्त विकासखण्डों पर किया गया। इस सजीव प्रसारण में जनपद के 2 लाख से अधिक किसानों को 22 वीं किस्त का लाभ प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाकर पांच किसानों- रामलाल मौर्य, छेदी पाल, काशी नरेश सिंह, जितेंद्र नारायण पाण्डेय एवं गुलाबचंद यादव की फार्मर रजिस्ट्री की गई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी शैलेन्द्र कुमार,उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित कुमार जायसवाल,उप कृषि ,सहायक निदेशक मृदा राजेश कुमार राय,कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के अध्यक्ष एनके सिंह उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x