Follow us on

विकास भवन मे 50 किसानों को मखाने की खेती करने हेतु किया गया प्रशिक्षित 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को 50 किसानों को मखाने की खेती के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एनआरएलएम के उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्र में डा. एसएन चौरसिया भूतपूर्व प्रधान वैज्ञानिक द्वारा मखाना उत्पादन तकनीक, डा. नरेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक हेड, कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर वाराणसी द्वारा मखाना की खेती में लगने वाले रोग एवं व्याधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर डा.मनीष पाण्डेय द्वारा मखाना उत्पादन का महत्व एवं प्रोसेसिंग तकनीक पर विस्तार से चर्चा किया गया। मखाना के प्रगतिशील किसान अजय पाण्डेय जनपद चंदौली द्वारा मखाना की बुवाई एवं पकने पर तालाब से हार्वेस्टिंग की तकनीक तथा आनंद कुमार सिंह ब्लैकनट एग्री फूड मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मखाना प्रोसेसिंग में प्रयुक्त होने वाली मशीनरी एवं उनके उपयोग पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में मखाना विकास बोर्ड दरभंगा आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक डा. इंदु शेखर सिंह द्वारा ऑनलाइन जुड़कर व्याख्यान दिया गया तथा प्रशिक्षणार्थी किसानों के सवालों का जवाब भी दिया गया। मखाना की खेती तालाब तथा उथले खेतों में करने के बारे में बताया गया। धान एवं मछली पालन के सापेक्ष 2 से 3 गुना अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बताया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उद्यान अधिकारी कुमार,सुधांशु कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रोशन कुमार सोनकर, रिचा सिंह, नीतू, आनंद सिंह, संजीव कुमार, सुजीत कुमार बनारस ऑर्गेनिक परिवार एनजीओ के सदस्यों सहित उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ज्योति कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा समूह की दीदियों, वैज्ञानिकों आदि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन कराया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x