Follow us on

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ आयोजन

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय गुरवट चोलापुर वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन शनिवार को किया गया। इस शिविर का शुभारंभ माता सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उदय प्रताप कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्तमान ग्राम प्रधान ओमप्रकाश उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने अपने उद्बोधन में युवाओं को जागरूक किया,कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का प्रशिक्षण हर विद्यालय में होना चाहिए जिससे प्रशिक्षुओं में एकता, भाईचारा, जागरूकता व सेवा भाव जागृत होता है।यही प्रशिक्षु गांव गांव भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर स्वच्छता का सन्देश देते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अरूण कुमार तिवारी,प्राचार्य सतीश कुमार तिवारी के साथ अध्यापक गण ओमकार, विजय शंकर, हरगोविंद भार्गव, सुनील कुमार दीक्षित, मंजू सिंह, महिमा तिवारी, अंजलि तथा स्वयंसेवकों में दिव्यांशु, किशन, अभय, खुशबू, प्रमिला, निधि, रंजना, वर्षा, मनोरमा, प्रगति आदि ने हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x