Follow us on

स्वच्छता अभियान के तहत शास्त्री घाट सहित आसपास वरुणा नदी का हुआ साफ सफाई

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी।सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत वरुणा नदी की हो रही साफ सफाई के दौरान मंगलवार को अभियान के सातवें दिन अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्या मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में एनएसएस के छात्रों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली गयी। उसके उपरांत सृजन सामाजिक विकास न्यास की टीम, नगर निगम की टीम, पार्षद दिनेश यादव की टीम व वन विभाग इत्यादि सहयोगियों की टीम ने शास्त्री घाट सहित आसपास वरुणा नदी की सफाई की साफ सफाई की। पर्यावरण विद अनिल सिंह ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को शपथ दिलाते हुए नदी में गंदगी न करने हेतु अपील किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि जब तक वरुणा नदी पूरी तरह से साफ नहीं हो जाएगी तब तक पर्यावरण विद अनिल सिंह के नेतृत्व में रोज लगातार अभियान के तहत साफ सफाई का अभियान चलता रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x