Follow us on

लोहता में करेंट लगने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत 

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट 

लोहता (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव रेलवे लाइन पार आइस फैक्ट्री में शटर लगाने के दौरान वेल्डिंग मिस्त्री करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता हैं कि पंकज प्रजापति 30 वर्ष कल शाम घर से पूजा आइस फैक्ट्री में शटर लगा रहा था। इसी दौरान वहां लटके विद्युत तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आइस फैक्ट्री का मालिक झुलसे पंकज को शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामकिशुन प्रजापति ने आरोप लगाया कि ऋषि यादव ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को नहीं दिया। उन्होंने आइस फैक्ट्री के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। इस पर पुलिस ने ऋषि यादव के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वेल्डिंग का कार्य करता था। मृतक की पत्नी डिंपल प्रजापति व दो बेटों दिव्यांश 8 वर्ष यश 4 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। वही इस मामले में खबर दिए जाने तक पूजा आइस फैक्ट्री के मालिक व मृतक के परिजनों के बीच आर्थिक मदद व सुलह समझौते की बात चल रही थी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x