चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट
वाराणसी (काशीवार्ता)। नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने आज मलदहिया फूल मंडी के पास स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अति प्राचीन जर्जर भवन को बुलडोजर से गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
अतिक्रमण रोधी दस्ते के निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भवन को दो दिन पूर्व ही खाली करा लिया गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्रवाई आवश्यक थी। उन्होंने बताया कि फूल मंडी के विस्तार की योजना के तहत खाली हुए परिसर का उपयोग किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की व्यवस्था और बेहतर की जा सके।
Post Views: 19