चेतगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाजायज सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — जनपद में अपराध में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल तथा पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर किशोरी संग अवैध सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त माध्यम यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी विवेकानंद कालोनी जगतगंज वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गंगा टाकीज के सामने मैदान में देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वादिनी द्वारा अभियुक्त माध्यम यादव के द्वारा वादिनी के पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने और शादी से इनकार करने के संबंध में मंगलवार को तहरीर दिया गया था। तहरीर के आधार पर तत्परता बरतते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गंगा टाकीज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 69 बीएनएस व 3(2)वी एससी एसटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त चेतगंज थाने के कई मुकदमे में वांछित है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, हे0का0 अखिलेश भारती,का0 संजय प्रताप आदि शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x