वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता का रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला, अपर जिला जज आलोक कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार का बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मीडियेशन हाल में मीडियेटरों द्वारा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत अभिनंदन के उपरान्त जिला जज द्वारा मीडियेशन सेंटर का मौका मुआयना कर मीडियेटरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप मीडियेटरो पर बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आप लोग जो दो परिवारों के बीच गलतफहमी की वजह से उनमें जो दुरियां पैदा हो जाती है, उन्हें आप सुलह समझौते के माध्यम से दूर कर दो परिवारों को मिलाकर आप लोग बड़े ही पुण्य के भागी होते हैं। आप लोगों की जो भी समस्याएं होंगी हम उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।अपर जिला जज आलोक कुमार ने अपने कार्यकाल में मध्यस्थतागणों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य करने को बाकी रह गए हैं, जो मेरी सचिव साहब से चर्चा होती रहती है। उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार ने जिला जज और अपर जिला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो थोड़ी बहुत मेडिसिन सेंटर में कार्य रह गए हैं वह भी एक या दो महीने में पूरा कर लिए जाएंगे। स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में मध्यस्थगणों मे मुख्य रूप से सत्यनारायण द्विवेदी,पं0 धीरेंद्र नाथ शर्मा, अभय कुमार दीक्षित, महेंद्र कुमार पाण्डेय, पुष्पराज सिंह, संजय वर्मा, श्रीनिवास मिश्र, सतीश श्रीवास्तव, जयन्त कुशवाहा, अरुण दुबे, योगेश उपाध्याय, प्यारे मोहन, गुलाबचन्द, सारनाथ यादव, कृपा शंकर पाण्डेय, अश्वनी चौरसिया, सतीश कुमार सिंह, चन्दा शाह, सुरैया खान, आदि उपस्थित रहे । स्वागत समारोह का संचालन पण्डित धीरेन्द्र नाथ शर्मा ने किया।