Follow us on

वाराणसी: UP कॉलेज में क्लासरूम के अंदर छात्र को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, परिसर में भारी फोर्स तैनात

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        वाराणसी: UP कॉलेज में क्लासरूम के अंदर छात्र को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, परिसर में भारी फोर्स तैनात.बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर क्लास में घुसकर फायरिंग, आरोपी पिस्टल छोड़कर फरार; गुस्साए छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज बना छावनी वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। क्लासरूम के अंदर घुसकर एक छात्र को गोली मार दी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर उस समय हमला किया गया जब वह क्लासरूम में मौजूद था। इसी दौरान एक आरोपी अंदर घुसा और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही छात्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पिस्टल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस भी बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ की और प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना भी शुरू कर दिया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया है। पूरे कॉलेज परिसर को खाली कराकर छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x