Follow us on

ट्रामा सेंटर से सामने घाट तक डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल में कनेक्शन खुले (नंगे) तारों के साथ छोड़े गए हैं, जो राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी के स्मार्ट सिटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ट्रामा सेंटर से सामने घाट तक डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल में कनेक्शन खुले (नंगे) तारों के साथ छोड़े गए हैं, जो राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन चुके है।

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बिजली के तार बिना किसी सुरक्षा कवर के खुले पड़े हैं। ऐसे में कभी भी कोई भी राहगीर, विशेषकर बच्चे या बुजुर्ग, करंट की चपेट में आ सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई जगह इसी तरह के खुले तार मौजूद हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह लापरवाही सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।

प्रशासन और बिजली विभाग से मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सभी खुले तारों को सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x