वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव संवत्सर के शुभागमन पर वरुणा पार क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (न्याय नगर) का रविवार को पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पथ संचलन विंध्यवासिनी नगर से शुरू होकर महावीर मंदिर चौराहा, भोजूबीर, अर्दली बाजार, कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल विंध्यवासिनी नगर पहुंचा। इस पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों और बाल स्वयंसेवकों द्वारा पूर्व परिधान में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए ड्रम के साथ अन्य वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड करते हुए चल रहे थे। स्वयंसेवकों का पथ संचलन अत्यंत मनोहारी था जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़क पर आ गई। लोग अपने घरों से भी स्वयंसेवकों का हाथ हिला कर उसका उत्साह वर्धन कर रहे थे।पर संचलन का अर्दली बाजार में विश्व हिंदू परिषद काशी विभाग के पदाधिकारी विपुल कुमार पाठक के साथ दीपक गौड़ बादल, मनोज दुबे, सुरेश गुप्ता, कमल टेकचंदानी, रुद्रांश, अक्षत, वाभ्रवी, हिमांक, देवांश, आनंद गोस्वामी सहित कई लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंजायमान रहा।