Follow us on

क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके सुखद भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए। बताया कि इस वर्ष भी प्राइमरी, जूनियर और सीनियर केटेगरी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 100 प्रतिशत शिक्षण शुल्क से मुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को क्रमशः 15 प्रतिशत,10 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की शिक्षण-शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्राइमरी विंग कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं में अलिश्बा आलम 2-B ने सर्वाधिक 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। जूनियर केटेगरी कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं में सनुज यादव कक्षा 8 A ने सर्वाधिक 99.17 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। सीनियर केटेगरी कक्षा 9 व 11 वीं में सर्वाधिक अंक कक्षा 9 D के छात्र नीरज यादव ने 99.40 प्रतिशत अंक अर्जित किया है ।

अपनी अपनी केटेगरी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, उन्हें शिक्षण शुल्क से छूट की घोषणा की गई। इस निर्णय का उपस्थित अभिभावकों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। वार्षिक परीक्षा परिणाम से छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह दिखाई दे रहा था।

विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह एवं शिक्षकों ने सफल छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x