Follow us on

राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की सबसे बड़ा योगदान

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के साप्ताहिक विशेष शिविर का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमानियां नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय परिसर में आयोजित समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.के. त्रिवेदी ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से जिम्मेदार नागरिक बनने तथा छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। वहीं महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने एनएसएस इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह ने की। उन्होंने शिविरार्थियों द्वारा नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और अशिक्षा उन्मूलन के लिए निकाली गई जागरूकता रैली की सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमा भारती एवं पूनम कुमारी द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती वंदना से हुई। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. अभिषेक तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। शिविर की आख्या अनिमेष पांडेय ने प्रस्तुत की। शांति कुमारी, रिमझिम मुस्कान, कुमकुम अक्षया पायल और रोली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विजय पांडेय के गीतों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में पूनम कुमारी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुमकुम यादव पहले स्थान पर रहीं, जबकि रानू शर्मा और खुशी यादव को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पायल नरगिस पायल खुशी एवं चंदन की प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा गया। अनुशासन व्यवस्था में अमन सिंह, जाह्नवी , अंजलि और आकाश ने उत्कृष्ट योगदान दिया। स्वच्छता कार्यों में आदिल खान, महिमा और अंजलि के प्रयासों को भी सम्मानित किया गया। अंत में, महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया। प्रो.अरुण कुमार डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ विजय श्याम पांडेय संतोष पाण्डेय अनिल गुप्ता,संजीत कुमार सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x