वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, राजकीय आईटीआई करौंदी वाराणसी परिसर मे 25 मार्च 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेले में 150 से अधिक विभिन्न सेक्टरों की नेशनल व मल्टीनेशनल कंपनियां 15000 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। जो हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी, सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जीरो पॉवर्टी में चिन्हित परिवार के सदस्यों, दिव्यांगजन तथा एनआर एलएम समूह के पारिवारिक सदस्यों को रोजगार प्रदान करेंगी। 25 मार्च 2026 को आयोजित वृहद रोजगार मेले में वाराणसी, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मण्डल के समस्त जनपदों के बेरोजगार युवक, युवतियां अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेजों(बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र) की दो प्रति लेकर क्यू आर कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की सुविधा मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगा