Follow us on

काशी विद्यापीठ : गंगापुर परिसर में विश्व क्षय दिवस पर संगोष्ठी आयोजित 

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर गंगापुर के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग, चिकित्सा विज्ञान संकाय में विश्व क्षय दिवस पर मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. पीतांबर दास ने बताया कि टीवी के प्रति जागरूकता अभियान सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क दवाइयां का प्रावधान है, टीवी की दवाइयां का कोर्स पूरा करना आवश्यक है। प्राकृतिक उपाय केवल सहायक चिकित्सा के रूप में अपनाने से रोग जल्दी ठीक करने में सहायक है तथा इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है। उन्होंने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में चल रही ओपीडी और सर्वे से यह निष्कर्ष निकला है कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने से जल्द से जल्द टीबी के मरीज ठीक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस डिपार्टमेंट में दो नए कोर्स- बी.ए. योग एवं नेचुरोपैथी तथा एम.ए. योग एवं नेचुरोपैथी की शुरुआत की गई है, जिसकी प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 में शुरू होगी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनीता ने कहा कि टीवी एक बीमारी नहीं बल्कि सामाजिक, आर्थिक स्थिति से जुड़ी समस्या है। हमें उपचार के साथ पोषण और शरीर के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रिकवरी तेज करने के लिए संतुलित प्राकृतिक आहार, धूप का सेवन, उच्च प्रोटीन, ताजा फल, जल चिकित्सा, उपवास, मिट्टी चिकित्सा, सकारात्मक सोच, स्वच्छता, और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा कि योग को अपनाकर रोग से बचा जा सकता है। टीवी के मरीजों के लिए अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका प्राणायाम फेफड़ों की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं, इससे श्वसन प्रणाली मजबूत होती है और ऑक्सीजन आपूर्ति बेहतर होती है। भुजंगासन, मकरासन, सेतुबंधासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन टीवी के मरीजों के लिए लाभदायक है।

इस मौके पर अविनाश पाण्डेय, दीपक यादव, विजय यादव, आदित्य प्रकाश ने अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत कार्यक्रम समन्वयक दीपक कुमार यादव, संचालन वंदना पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन विजेता कुशवाहा ने किया। आयोजन सचिव धीरज यादव ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिवम शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x