Follow us on

उ0प्र0 रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ वाराणसी का चुनाव हुआ सकुशल सम्पन्न 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की वाराणसी शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को सर्वसम्मति से कर लिया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अशोक कुमार यादव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। घोषित किए गए कर्मचारियों में सुधीर कुमार श्रीवास्तव- संरक्षक, संजय मिश्रा- शाखा अध्यक्ष, कार्यकारिणी अध्यक्ष- पूर्णिमा सिंह को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रागिनी पाण्डेय, श्याम सुंदर सिंह,सुजीत बख्शी एवं अजय श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गयी। शाखा मंत्री- अशोक कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री-प्रिया वर्मा,रागिनी मिश्रा व रागिनी उपाध्याय,संगठन मंत्री-अर्जुन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष- शिवशंकर प्रजापति को चुना गया। इसके अलावा कार्यालय मंत्री-कृष्णा वर्मा,और सूचना मंत्री – मो.आरिफ बनाये गये। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया। चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, क्षेत्रीय मंत्री राजेश सिंह, प्रान्तीय उप मंत्री कौशल मुनि मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x