Follow us on

सांसद खेलकूद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए आस्था का हुआ चयन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — सांसद खेलकूद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आस्था गुप्ता का चयन 100 मीटर, 200 मीटर, इवेंट में वाराणसी जिले से हुआ है।उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी जोन, जिसमें गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर और वाराणसी जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता 13 मार्च 2026 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम एथलेटिक्स ट्रैक पर लालपुर में संपन्न हुआ था। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 25, 26, 27 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। आस्था खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच राम ललित पटेल के देखरेख में उदय प्रताप कालेज में अभ्यास करती हैं। उदय प्रताप इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने आस्था के चयन पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x