Follow us on

विश्व क्षय रोग दिवस पर मिर्ज़ापुर में ग्राम प्रधान सम्मानित, टीबी मुक्त पंचायतों पर जोर

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट 

मिर्ज़ापुर, 24 मार्च 2026। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद में टीबी उन्मूलन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीबी मुक्त पंचायत-210 के ग्राम प्रधान को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करते हुए अन्य ग्राम पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनील कुमार ओझा ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो उसे तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजा जाए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टीबी की जांच और उपचार सरकार द्वारा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.एन. वर्मा ने कहा कि जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग से ही टीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश, डॉ. वी.के. चौधरी, जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारी एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित

इस अवसर का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाकर टीबी जैसी घातक बीमारी को जड़ से समाप्त करना रहा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x