Follow us on

मातृ शक्ति के सम्मान से ही समाज का विकास संभव – डॉ. एस. गिरि*

Share this post:

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट

वाराणसी आज बृज इनक्लेव कॉलोनी स्थित मुंशी प्रेम चंद्र पार्क में बृज इनक्लेव समाजसेवी एसोसिएशन द्वारा आयोजित महानवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य देवी जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगो को झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत यजमान रवि प्रकाश उपाध्याय ‘बबलू महाराज’ एवं अनिता उपाध्याय ने 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा माँ दुर्गा की विधि विधान पूर्वक पूजा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के नगर प्रमुख माननीय अशोक तिवारी विशिष्ट अतिथि एडीजे वाराणसी संतोष खरवार, पूर्व सांसद डॉ राजेश कुमार मिश्र, मुख्य सुरक्षा अधिकारी बी.एल.डब्लू .रामजन्म चौबे ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष डॉ एस. गिरि व उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार पाठक ने अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद लोकप्रिय भजन गायक सुर संग्राम के विजेता मंटू मिश्रा ”, प्रियंका पांडेय एवं अर्चना तिवारी ने अपने सुन्दर देवी गीतों से उपस्थित जन समुदाय को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस. गिरि उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार पाठक एवं संरक्षक रवि प्रकाश उपाध्याय बबलू महाराज ने कहा कि यह आयोजन अपने आप में एक अनूठा आयोजन है जिसमें पूरे क्षेत्र के लोगो की सहभागिता एकजुटता का प्रतीक है। डॉ एस गिरि ने कहा कि मातृ शक्ति के सम्मान से ही समाज का विकास संभव है साथ ही प्रशासन से मांग कि कॉलोनी की जर्जर सड़कें, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो तथा अराजकतत्वों पर कड़ी कार्यवाही हो जिससे लोग अपने आप को सहज महसूस कर सके। कार्यकम का संचालन सुभाष चंद्र गोस्वामी तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस गिरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ई. योगेंद्र सिंह, ई. जी. एस. पांडेय, ई. के. एन.चौबे, ई. डी. एन. चौबे, रीना मिश्रा, आर. बी.सिंह, ई. ए. के. सिंह, महेश दूबे, प्रो. प्रद्युम्न दूबे, प्रो. जय कांत तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x