वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी— कम्पोजिट विद्यालय सारनाथ वाराणसी में शासन की मन्सा के अनुरूप वार्षिकोत्सव,नवारम्भ कार्यक्रम एवं अभिवावक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ के प्राचार्य उमेश चन्द्र शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय के प्रतिनिधि एवं सभासद सारनाथ अभय कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य तिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कराया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ वाराणसी के जिला अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा बड़े ही मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय में कराए गए कार्यों के लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू यादव सहित पूरे स्टाफ की प्रशंसा की गई।इस मौके पर अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष जिसका इन्नोवेट प्रभारी प्रधानाध्यापक मंजू यादव द्वारा कराया गया फीता काटकर उसका भी लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को भी माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी प्रधानाध्यापक मंजू यादव द्वारा सभी के सहयोग एवं कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यालय परिवार के उत्साहवर्धन के लिए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन प्रमोद कुमार सिंह यादव ने तथा अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरयीगांव प्रीति सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति भूषण त्रिपाठी, एआरपी डॉक्टर रविंद्र कुमार यादव, श्रीनिवास सिंह, संतोष कुमार मौर्य, उमेश त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी समेत कई शिक्षक गण उपस्थित रहे।