जनपद के 29 थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर 46 जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना कैलेंडर के अनुसार कार्य संपादित करते हुए मिशन शक्ति फेस 5.0 की द्वितीय चरण के अनुसार वासंतिक नवरात्रि में स्कूलों कालेजो वाले संवेदनशील स्थानो पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930,100, 112, 102, 181) उत्तर प्रदेश शासन व उत्तर प्रदेश पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबंधन की विशेष जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी में गुरुवार को 349 कर्मचारी मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलो व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहे एवं महिलाओं, बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्प लाइनों से संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी द्वारा 2788 प्रचार प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया। एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा गुरुवार को स्कूल कॉलेजों, पार्कों, भीड़भाड़ वाले 205 स्थान पर चेकिंग करते हुए 2443 व्यक्तियों को चेक करें 826 व्यक्तियों को कठोर चेतावनी देते हुए 16 के विरुद्ध धारा 126,135,170 बीएनएस की कार्यवाही तथा 39 व्यक्तियों के विरुद्ध अन्य कार्यवाही करते हुए 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को ही 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों पर 46 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 860 महिलाओं व बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।866 सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से संबंधित पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया। कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा 64 स्थान पर गहनता से चेकिंग करते हुए 987 वाहनों को चेक कर 73 वाहनों का चालान कर तीन वाहनों को सीज किया गया। विभाग द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन कराया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x