श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्दपुर वाराणसी परिसर में रविवार को रोटरी क्लब वाराणसी गंगा एवं इलिट द्वारा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआ के सहयोग से राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने स्वागत उद्बोधन ने कहा कि आंखें केवल शरीर का अंग नहीं, यह जीवन का एक अमूल्य उपहार है। जो केवल देखने का साधन नहीं बल्कि यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का आईना है। इसलिए आंखों को स्वस्थ जीवन शैली, योग, संतुलित खान-पान एवं नियमित जांच से सुरक्षित एवं स्वस्थ रखना आवश्यक है। आज की जीवन शैली में मोबाइल, लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल दृष्टि को प्रभावित कर रही है। इसलिए हमें इसके सीमित प्रयोग द्वारा अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रबंधक डा.मधु अग्रवाल ने कहा कि मोतियाबिन्द आंखों की एक सामान्य बीमारी है जिसका किसी भी दवा या आई ड्रॉप से इलाज संभव नहीं है। इसमें आंख की लेंस में धुंधलापन आ जाता है और व्यक्ति की दृष्टि धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है। इसका एकमात्र उपचार ऑपरेशन है। जिसमें धुंधले प्राकृतिक लेंस को हटाकर एक कृत्रिम लैंस लगाया जाता है। जिससे दृष्टि सही हो जाती है। इस शिविर का आयोजन उन लोगों के लिए किया गया है जो मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने में आर्थिक तंगी के चलते सक्षम नहीं है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि आंखों की नियमित जांच मोतियाबिन्द, ग्लूकोमा और मधुमेह से संबंधित समस्याओं के जल्द पता लगाने और उचित उपचार के द्वारा दृष्टि बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस ऑपरेशन शिविर में 65 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया तथा 21 से अधिक मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।44 फालो अप का चेक अप किया गया।इस शिविर मे रोटरी क्लब गंगा प्रेसिडेंट विनोद कुमार अग्रवाल, सेकेट्री रितेश कुमार, दीपक माली,इलिट प्रेसीडेंट प्रदीप अग्रवाल,इलिट सेकेट्री गौरव अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री पियूष अग्रवाल,बोर्ड मेम्बर ऋषि सोशल,कन्वेनर अविरल अग्रवाल, रोटरी क्लब एलिट प्रेसिडेंट गौरव अग्रवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अनिता सिंह,सह अधिष्ठाता डा.पूनम राय,शोभा प्रजापति,डा.मीरा सिंह, सामुदायिक केंद्र की समन्वयक डॉक्टर नीलू गर्ग, सुजीत सिंह, रामनरेश तथा समस्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x