सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के नेतृत्व मय पुलिस कर्मियों के द्वारा रात में लगातार पैदल गश्त की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में डर पैदा करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं व बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। यह गश्त एन एच 24 सड़क होते कस्बा बाजार से लेकर स्टेशन बाजार के आबादी वाले इलाकों सहित मुख्य बाजार में विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। पैदल गश्त के प्रमुख उद्देश्य और लाभ:असामाजिक तत्वों में भय पुलिस की उपस्थिति से अपराधियों में डर पैदा होता है। और अपराधों पर रोक लगती है। और सुरक्षा का एहसास करती है। एवं नागरिकों को यह विश्वास दिलाने के लिए कि पुलिस उनके साथ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मय पुलिस कर्मियों के संग रात में पैदल भ्रमण करते हैं। और संदिग्ध गतिविधियों की जाँच भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जाती है। एवं व्यापारियों से संवाद और फीडबैक आम जनता से बातचीत करके पुलिस उनकी समस्याओं को समझती है। और जानकारी जुटाती है। इसके साथ ही त्वरित प्रतिक्रिया जानने की कोशिश करते है। नागर ने बताया कि पैदल होने के कारण पुलिस संकरी गलियों में भी जा सकती है। और किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई कर सकती है। यह पहल आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कोतवाली पुलिस ने आम जनता से भी अपील करती है। कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उक्त मौके पर अनूप कुमार राय, दीपक मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, अभय कुमार तिवारी, रतन कुमार सरोज, मुकुल मिश्रा सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।