सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया। नगर पालिका परिषद स्थित कस्बा बाजार पक्का बलुआ घाट से कुछ दूर पर युवा वर्ग चुस्त-दुरुस्त रहने के साथ आकर्षक भी दिखना चाहता है। इसलिए युवाओ में अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर लिब्रा फिटनेस जिम में जाने का क्रेज बढ़ा। क्यों नहीं बढ़े फिटनेस जिम में युवाओं के लिए पूरी सुविधा मुहैया कराई गई है। जीम में युवाओं को गर्मी से बचाने के लिए दो ऐसी की व्यवस्था दी गई है। जिसके कारण फिटनेस के साथ-साथ आकर्षक दिखने के लिए युवाओं में बढ़ा फिटनेस जिम जाने का क्रेज। बताया जा रहा है। की आकर्षक दिखने के साथ चुस्त-दुरुस्त रहना लोगों के जीवन का अभिप्राय बन गया है। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी उनको अपने शरीर का ध्यान रखने के लिए प्रेरित कर रही है। आज की व्यस्तता के कारण लोगों की जिदंगी भी भाग-दौड़ भरी हो गई है। न ही उनके पास खाने-पीने का समय है। और न ही आराम का। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कोई अधिक पतला है। तो कोई मोटा या फिर अन्य कई शारीरिक समस्याओं से जकड़े हुए हैं। अपने शरीर को आकर्षक व मजबूत बनाना आज हर व्यक्ति चाहता है। चाहे कोई भी वर्ग हो जिम जाकर पसीना बहा रहे हैं।लड़के व पुरूष ही नहीं लड़किया व महिलाएं भी जिम जा रही हैं। लोगों की जिम के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए। कस्बा बाजार पक्का बलुआ घाट से कुछ दूरी पर लिब्रा फिटनेस जिम कई सालों से खुला हैं। और इनमें कसरत के सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। यहां पर वजन घटाया व बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षित प्रबंधक दानिश मंसूरी के देखरेख में चलता हैं। कसरत के लिए आने वालों की आयु व रुचि को देखते हुए। उनके लिए विशेष डाइट चार्ट व कसरत की सूची तय की जाती है। मासिक शुल्क 800 रुपये तक होता है। दानिश मंसूरी ने बताया कि लिब्रा फिटनेस जिम से संबंधित कार्डियो कसरत लोगों की पसंद है। इसके तहत ट्रेडमिल, साइकिलिंग, क्रॉस ट्रेनर व बरबरी मुख्य रूप से प्रयोग की जाने वाली कसरत है। कसरत के लिए तकरीबन दो घंटे का समय लगता है। मसल्स जिम के मालिक दानिश ने बताया कि आज जिम में सिर्फ पुरुषों का ही आना नहीं होता। बल्कि लड़किया व महिलाओं के लिए भरपूर सुविधा उपलब्ध कराया गया है। अब पतला होना ही स्वस्थ शरीर का मानक नहीं है। बल्कि मजबूत व चुस्त दुरुस्त स्वस्थ शरीर की परिभाषा है