Follow us on

पांच दिवसीय बड़ी मां शीतला संगीत महोत्सव का शुभारंभ

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट

वाराणसी। बड़ी मां शीतला का पांच दिवसीय संगीत महोत्सव मंगलवार को शीतला घाट / दशाश्वमेध क्षेत्र में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य शहनाई वादक पंडित महेंद्र प्रसन्न ने अपनी मधुर शहनाई वादन से किया, जिससे पूरा घाट मंगल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

पंडित महेंद्र प्रसन्न ने शहनाई पर मंगल प्रस्तुति के बाद देवी गीत और चैती की प्रस्तुति दी। विशेष रूप से चैती “यही ठइया मोतिया हेरा गई रे राम” ने उपस्थित श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहनाई की मधुर धुनों पर श्रोता झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से घाट गुलजार हो गया।

आयोजकों के अनुसार यह 31 मार्च से 4 अप्रैल तक चलने वाला पांच दिवसीय शीतला महोत्सव काशी के प्राचीन सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जिसमें सैकड़ों कलाकार गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव माता शीतला की कृपा से आयोजित किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x