वाराणसी -जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की बिजनेस संगठन जेएसके आई बी एफ की तीन बैचों की व्यापारिक बैठ आज होटल विश्वम, बीएलडब्लू,स्क्यूरि इन, रथयात्रा, में व्यापारिक चर्चाओ के साथ संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल,राकेश अग्रवाल, अरविंद जैन, ब्रजेश जी ,डा शालनी राना ,आदि के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
जिसमे मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बनारस के उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रवीण अग्रवाल , अमर उजाला के वाइस प्रेसिडेंट (सलाहकार) यादवेश कुमार , काशीवार्ता साध्य दैनिक समाचार पत्र के अधिष्ठाता सुनील सिंह एवं सफल उद्यमी व समाज सेवी श्री योगेश अग्रवाल कर्मठ उद्धमी एवं समाज सेवी अजीत मेहरोत्रा एवं प्रखर वक्ता रितिका उपाध्याय ने अपने वक्तव्यों व सक्सेस स्टोरी से सभी में नई ऊर्जा का संचार किया।सभी सदस्यों ने एक दूसरे के व्यापार को और करीब से जाने का प्रयास किया और अपने अनुभवो को लोगों साझा भी किया। सभी अतिथि वक्ताओ ने जेएसके फाउंडेशन आईबीएफ की इस कार्यक्रम की सराहना व्यक्त करते हुए लोगों को व्यवसाय को बढ़ाने अपने अनुभव के तौर-तरीकों से बखुबी अवगत कराया ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, बृजेश लोड, कृष्ण मोहन अग्रवाल, नितेश सिंह, शीतल बरनवाल, कंचन भट्टाचार्य, रूबी शाह, विनय गिरी, डॉ शालिनी राणा, राकेश अग्रवाल, अभिषेक भट्टचार्य, राजीव अग्रवाल, समीर सरीन, दीपक बाल चंदानी, रितेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार अभिनंदन किया गया।