Follow us on

पड़री थाना और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने करीब 50 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा…

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट                               मिर्जापुर पड़री थाना और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने करीब 50 लाख रुपये कीमत का अवैध गांज बरामद करते हुए 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पड़री थाना पुलिस को मिली। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार को भी सीज कर लिया गया हैं 

पुलिस लाइन में एसपी सिटी नितेश सिंह ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर थाना पड़री पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका।तलाशी लेने पर कार से करीब 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं, जो उड़ीसा के संभलपुर से गांजा लाकर मिर्जापुर, प्रयागराज और आसपास के जिलों में सप्लाई करने जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और नगद राशि भी बरामद की गई है। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक कार जप्त किया गया है। इस मामले में थाना पड़री में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम सिंह उर्फ राहुल सिंह,

सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर मिश्रा,

विकास तिवारी उर्फ विक्कू,

राजन तिवारी उर्फ विश्वजीत तिवारी प्रयागराज एवं पवन पाण्डेय हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।

बाईट नितेश सिंह, एसपी सिटी, मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x