Follow us on

काशी विद्यापीठ की टीम अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय रग्बी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट

लगातार 4 मैच जीतकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम अंतिम आठ में पहुंची

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय रग्बी (पु.) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मुकाबले जीतकर अंतिम आठ (क्वार्टर फाइनल) में अपनी जगह पक्की कर ली है। कलिंगा विश्वविद्यालय, भुनेश्वर, ओड़िशा में चल रहे प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की टीम ने अपने पहले मैच में एलएनआईपीई, ग्वालियर को, दूसरे मुकाबले में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को, तीसरे मैच में भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर (राजस्थान) को हराया, जबकि चौथे मुकाबले में मोहनलाल सुखादिया विश्वविद्यालय, राजस्थान को मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम में अरिहंत सिंह अत्रि (कप्तान), आनंद, बृजेश, बृज, शुभम, संगम, अखिलेश, विशाल, शिव, निखिल, मनीष, हरिओम, सात्विक, सौरभ, आशुतोष, ईशु, हकीम, सौरभ, अंकित, अभिषेक, मन्नू एवं सर्वश्रेष्ठ शामिल हैं। वहीं, टीम के कोच अवनीश पाल हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, खेलकूद बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह, प्रभारी कु. बीना, डॉ. राधेश्याम राय, डॉ. अमरेंद्र कुमार, ओमकार, अरविंद, संतोष आदि ने टीम को बधाई और आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x