वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –– पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार हत्या, लूट आदि घटनाओं का पर्दाफाश करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान रोहनिया पुलिस ने पिछले दिनों अभियुक्त रोहित कुमार पटेल द्वारा वादिनी के बेटे सोनू अली को समूहबद्ध होकर मारपीट कर हत्या करने वाले 25,000/के दो इनामिया अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जगतपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः रोहित कुमार पटेल पुत्र प्रेम कुमार निवासी घमहापुर थाना रोहनिया और दूसरे का नाम गोविंद पटेल पुत्र मक्खन पटेल निवासी हरदत्तपुर थाना रोहनिया बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि सोनू अली की मां द्वारा 29 मार्च 2026 को दोनों अभियुक्तों द्वारा मारपीट कर की गयी हत्या पर दी गयी तहरीर को गम्भीरता से लेते हुए रोहनिया पुलिस ने तत्परता बरतते हुए टीम गठित कर शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर जगतपुर रेलवे क्रॉसिंग रोहनिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 103(1), 191(2),3(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, उ0नि0 भरत चौधरी, उ0नि0 दिनेश सिंह, उ0नि0 श्याम बाबू, हे0का0 अवनीश कुमार राय, हे0का0 एकान्त पाण्डेय,का0 रानू कुमार आदि शामिल रहे।