सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के कुशल निर्देश के तहत खनन विभाग, परिवहन विभाग कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध, संदेहास्पद और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसके साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अवैध ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाए गए। इस दौरान कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 9 अवैध बालू लदा ओवरलोड ट्रेलर पकड़े गए। बताया जाता है। कि बिना पत्रों की अवैध बालू लदा बड़े ओवरलोड वाहन धड़ल्ले के साथ गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते आवाजाही करते रहे। जिसके कारण राजस्व की काफी नुकसान हो रहा था। लेकिन देर से ही विभाग की आंखें खुली। और अभियान चलाकर धड़ पकड़ के लिए टीम बनाया गया। जिसके बाद 9 अवैध बालू लदा बड़े वाहन ट्रेलर चेकिंग अभियान में पकड़े गए। जिसको कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि धड़ल्ले के साथ आवाजाही कर रहे अवैध ओवरलोड बालू लदा 9 बड़े वाहन ट्रेलर को अभियान चलाकर पकड़े गए। सभी को कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया।