Follow us on

सारनाथ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में स्पा सेंटरों,होटलों व गेस्ट हाउसों में सेक्स रैकेट चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार, एडीसीपी क्राइम नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सारनाथ षथाना क्षेत्र के सारंग चौराहे के पास किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार में लिप्त अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्व. जितेंद्र निवासी मकान नंबर 116/4 फेज- 01 कांशीराम आवास थाना शिवपुर व एक अभियुक्ता (नाबालिग 12 वर्ष) तथा एक अभियुक्ता उम्र (40 वर्ष)को गिरफ्तार किया गया और मौके से चार आपत्ति जनक वस्तुएं,दो मोबाइल फोन,एक कनस्तर व कुल 24,750/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 96 बीएनएस 3,4,5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 व 16/17 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना, थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, म0उ0नि0 संगीता देवी, उ0नि0 अनुज शुक्ला, उ0नि0 अमरजीत कुमार, हे0का0 लल्लन यादव, हे0का0 विनीत सिंह,का0 यादवेन्द्र,का0 बृजेश कुमार,का0 कन्हैया खरवार,का0 सौरभ तिवारी, म0 कां0 मंजू जायसवाल, म0कां0 रूक्मिणी उपाध्याय,का0 भावेश मिश्रा,का0 यादवेन्द्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x