Follow us on

Share this post:

रिपोर्ट गुफरान अहमद 

मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे पीएसी गेट के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी राजेंद्र सोनकर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की आरोपी ने सीने से सटाकर तमंचे से गोली मार दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Aparna Rajat Kaushik ने तत्काल कई पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी, जिसके बाद देर रात मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x