Follow us on

स्मार्ट मीटरों के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, गंगानगर बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन; “हर रोज 100 रुपये की लाइट, कैसे चलेगा घर

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी की महिलाओं का गुस्सा रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। स्मार्ट मीटरों से बढ़ते बिजली बिलों से परेशान महिलाओं ने गंगानगर बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन किया और मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप भी लगाए।

महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खर्च में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे उनका घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उनका आरोप है कि कम खपत के बावजूद मीटर तेजी से रीडिंग दिखा रहे हैं और रोजाना करीब 100 रुपये तक का खर्च आ रहा है।

इंदिरा नगर निवासी शीला देवी ने बताया कि पहले बिजली का बिल सामान्य आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर दिन करीब 100 रुपये की खपत दिख रही है। “हमें पुराना मीटर ही चाहिए, लेकिन विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही,” उन्होंने कहा।

वहीं प्रियंका सिंह (इंदिरा नगर, जलेसर रोड) ने बताया कि पहले उनका मासिक बिल 800 से 100

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x