वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को भगाने में सहयोग करने वाले अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रदीप निवासी छोटी मलदहिया थाना चेतगंज को लेबर कॉलोनी देशी शराब के ठेके के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आवेदक द्वारा खुद की नाबालिक बहन को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने के संबंध में 08 अप्रैल को प्रार्थना पत्र दिया गया था। वहीं मुखबिर से प्राप्त सूचना पर चेतगंज पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र प्रदीप को शनिवार को लेबर कालोनी देशी शराब ठेके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),49,87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली,का0 पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।