Follow us on

*श्री काशी विश्वनाथ धाम गूजा. बंद करें पॉलिथीन पर्यावरण को बनाए सुंदर काशी धाम

Share this post:

विजय कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में जहां पुण्य और भक्ति का माहौल रहा, वहीं नमामि गंगे ने इस अवसर को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश के रूप में विस्तारित करते हुए लोगों को सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के बीच विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कपड़े के झोले वितरित किए गए जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम वाराणसी के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ स्वच्छता संदेश देकर कपड़े के झोले हाथों में लेकर लेकर जनजागरूकता पदयात्रा निकाली। “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ”, “पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ”, जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। नमामि गंगे टीम द्वारा जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ रखने और उनके तटों पर स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x