कृष्णा गोपाल की रिपोर्ट
वाराणसी। शिक्षाशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समता की अवधारणा’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्र ने उनको महान समाज सुधारक एवं विधि शास्त्र का ज्ञाता बताया और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि बाबा साहब विषम परिस्थितियों में भी शोषितों वंचितों और नारी शिक्षा के लिए मुखर होकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया। संचालन डॉ. दिनेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश कुमार प्रजापति ने किया। इस अवसर पर डॉ. राखी देब, डॉ. वीणा वादिनि अर्याल, डॉ. ज्योत्सना राय, डॉ. पवन कुमार सिंह अजीत, सुनिधि, पूजा कुमारी, पूजा पाण्डेय, सरवानी, रितेश, संजय, मयूरी, श्वेता, मोनिका आदि उपस्थित रहे।