Follow us on

समाज कल्याण द्वारा संचालित संस्था में डा.अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती मनाया गया 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जिला समाज कल्याण विभाग वाराणसी द्वारा संचालित संस्था में मंगलवार को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर डा.अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के समानता, एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के साथ-साथ उनके जीवन शिक्षाओं एवं संविधान निर्माण में योगदान के अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रम यथा संस्थान स्तर पर विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु निबंध, भाषण, विचार विमर्श आदि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संत रविदास आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेन्टर बड़ा लालपुर वाराणसी में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या एवं उप निदेशक समाज कल्याण वाराणसी मंडल मंजूश्री उपस्थित रहीं। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सातों महुआ वाराणसी में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के प्रतिनिधि सुमंत कुमार एवं जिला समाज के अधिकारी गिरीश चंद दुबे, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चन्दापुर वाराणसी में हरहुआ ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तरसड़ा वाराणसी में जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार पटेल एवं बहादुर पटेल, ग्राम प्रधान तरसड़ा कठिरांव वाराणसी, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास आशापुर वाराणसी में मंडल अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास काशी विद्यापीठ में पूर्व महानगर भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, वृद्धाश्रम सारनाथ वाराणसी में पार्षद सारनाथ तथा वृद्धाश्रम रामनगर में निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष भाजपा अजय प्रताप सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

 पूनम मौर्या को सम्मानित करती उप निदेशक

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x