वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जनपद में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को 670 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त अरुण कुमार राय पुत्र सुनील राय निवासी बरईपुर थाना सारनाथ वाराणसी को विजय मेडिकल हॉल के सामने थाना शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 प्रभाकर सिंह, उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 भूपेंद्र कुमार,का0 रामबाबू,का0 यशवन्त यादव आदि शामिल रहे।