Follow us on

जमीनी विवाद का आरोप है की युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Share this post:

रिपोर्ट गुफरान अहमद                                        मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव ग्राम में बीती रात जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं। 

गांव निवासी मालती देवी के खेत से कुछ लोग जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान मालती देवी के 40 वर्षीय पुत्र दिनेश चौबे ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर अजय तिवारी, ललील तिवारी उर्फ ऋषि तिवारी तथा बृजेश तिवारी उर्फ बन्न्यू ने मिलकर दिनेश चौबे के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सीने पर गंभीर प्रहार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद किसी तरह घायल अवस्था में दिनेश चौबे अपने घर पहुंचे, जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बाईट शंकर ओझा परिजन

बाईट चिकित्साधिकारी, सर्रोई स्वास्थ्य केंद्र

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x