Follow us on

अग्रसेन पीजी कालेज में नारी शक्ति बंदन के तहत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला 

Share this post:

अग्रसेन पीजी कालेज में नारी शक्ति बंदन के तहत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्दपुर वाराणसी परिसर में शुक्रवार को महिला अध्ययन केंद्र एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति बंदन अधिनियम के तहत मानव श्रृंखला बनाई गई। महिला अध्ययन केंद्र एवं मिशन शक्ति की नोडल डा. श्रृंखला के निर्देशन में प्राध्यापकों एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक अनुशासित होकर एक दूसरे का हाथ थाम कर एक मानव श्रृंखला बनाई जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्थन का प्रतीक है।चीफ प्राक्टर डा. नंदिनी पटेल ने नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2023 पर छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि संसद में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने से महिला सशक्तिकरण की मुहिम को एक बल मिलेगा एवं सामाजिक न्याय की संस्कृति सशक्त होगी।यह विडम्बना है कि जिस देश में पंचायत स्तर का महिला प्रतिनिधित्व का प्रतिशत 33% हो, उस देश में राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल 14% ही है। इसलिए हम सभी को मिलकर इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करना चाहिए। डा. सोनम चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति बंदन अधिनियम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, महिलाओं के निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहभागिता को मजबूत करना है। यह मानव श्रृंखला सशक्त नारी सशक्त भारत के संदेश को आगे बढ़ता है। जिससे यह स्पष्ट है कि महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम है और नेतृत्व करने के लिए तैयार भी है।इस कार्यक्रम में प्रो. अनीता सिंह, डा. पूनम राय,डा. पूजा राय समेत कई प्राध्यापकगण तथा सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x