सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित सांपों समाधान तहसील दिवस पर 35 फरियादों में महज 4 का हुआ निस्तारण, एसडीएम बोलीं- लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। बताया जाता है। कि शनिवार को उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियां में आयोजन हुआ। जिसमें 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होंने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उक्त मौके पर विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगोह अजय यादव,विद्युत विभाग जेई संजीव कुमार, शैलेन्द्र सिंह यादव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। राजस्व विभाग से 28, पुलिस विभाग से 3, विकास विभाग से शून्य, नगर पालिका परिषद से 2, आपूर्ति निरीक्षक विभाग से 2, कुल 35 प्रार्थना पत्रों में महज 4 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जमीनी विवाद को लेकर बेवा सीमा देवी बहादुरपुर न्याय की गोहर लगाने के लिए एसडीएम के सामने उपस्थित होकर गिड़गिड़ाया। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x