Follow us on

सेन्ट्रल जेल में शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा अशक्त बन्दियों को हुआ तौलिया वितरण

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –केंद्रीय कारागार वाराणसी में शनिवार को शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट वाराणसी” जनकल्याण में अग्रसर” के सौजन्य से कारागार में निरूद्ध आर्थिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बन्दियों के मध्य तौलिया वितरण किया गया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा ट्रस्ट की संचालिका ईशा जी को ऐसे पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर मंच का संचालन कर रहे डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र ने बन्दियों के हितार्थ सदा प्रयत्नशील रहने के लिए वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र एवं जेलर अखिलेश कुमार तथा शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संचालिका ईशा जी को कारागार में निरुद्ध बन्दियों की तरफ से करतल ध्वनि से धन्यवाद दिया गया। चिलचिलाती धूप के मौसम में शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से तौलिया पाकर बन्दियों द्वारा जन कल्याण में अग्रसर कारागार के अधिकारियों एवं शिव शक्ति जनकल्याण ट्रस्ट वाराणसी का तालियां बजाकर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र,जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद आदि अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x