राजेश पटेल की रिपोर्ट*                                      संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी राजातालाब ने सुनी लोगों की फरियाद*

251शिकायत पत्र मिले,जिसमें सिर्फ 15 का मौके पर हुआ निस्तारण

राजातालाब। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार ने बड़ी संख्या में आए फरियादियों का सड़क,चक रोड,बंजर भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा,निजी भूमि के नामांतरण में गड़बड़ी,त्रुटिपूर्ण अभिलेख,खाद्य आपूर्ति,पेयजल,बिजली आपूर्ति व स्मार्ट मीटर से बिल से अधिक बिल आने की शिकायत सहित विभिन्न समस्याओं को सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में बेनीपुर गांव की निवासी लक्ष्मीना ने वरासत निरस्त किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने बताया कि खातेदार की मृत्यु के बाद वरासत की प्रक्रिया के लिए आवेदन किया गया था,लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल ने त्रुटि बताकर मामला निरस्त कर दिया।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को फटकार लगाया।नगर पंचायत गंगापुर के कई लोगों के साथ पहुंचे बिहारी लाल में प्रीपेड बिजली स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिल आने की शिकायत की।मिर्जामुराद के डंगहरिया गांव निवासी कोटाधारक बैजनाथ सिंह पटेल ने चौथी बार प्रार्थना पत्र देकर दुकान के मरम्मत व सरकारी योजना व सरकारी दर लिखवाने के बाबत गुहार लगाई।विपक्षी बोर्ड पर सरकारी दर लिखवाने में परेशान कर रहे है।डोमैला गांव के अरुण कुमार पांडेय ने गांव के सरकारी रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने और बाउंड्री वाल बनाए जाने की शिकायत की।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 251प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,जिसमें से सिर्फ 15 का मौके पर निस्तारण हुआ।अन्य मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।अंत में एसडीएम ने सभी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समय से पूर्ण करें।ऐसा न करने पर उनके ऊपर कारवाई हो सकती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x