अक्षय तृतीय के पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुगण पक्का बलुआ घाट गंगा नदी में डुबकी लगाकर पर्व को धूमधाम से मनाया।

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों श्रद्धालु रविवार की सुबह कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाकर अक्षय तृतीया पर्व मनाया। इस बार की अक्षय तृतीया काफी खास है। क्योंकि इस दिन बेहद खास दुर्लभ संयोग बन रहा है। बताया जाता है। कि 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा ‘महा-संयोग। ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन इतना शुभ माना जाता है। कि इस दिन किए गए दान, निवेश और पवित्र स्नान का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता। यही कारण है कि इस दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी निवेश और स्नान-दान करते हैं। इस साल की अक्षय तृतीया ओर भी ज्यादा शुभ साबित होने वाली है। क्योंकि इस दिन 100 सालों बाद महा संयोग बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि दरअसल इस अक्षय तृतीया आयुष्मान सौभाग्य, गजकेसरी, त्रिपुष्कर, रवि, सर्वार्थ सिद्धि जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धन-धान्य में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कहीं अच्छी जगह निवेश करना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा। पुजारी ने बताया कि माता लक्ष्मी के पूजन के बाद इन बीजों को घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। इसके अलावा इस दिन जल से भरा घड़ा, सत्तू या पंखे का दान करें। इससे पितरों की विशेष कृपा मिलेगी। पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया तिथि शुरू: 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे। और 20 अप्रैल सुबह 07:27 बजे तक रहे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x