पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट
वाराणसी* वरुणा जोन चोलापुर थाना क्षेत्र में खाकी पर हाथ डालने वालों की अब खैर नहींहैं। प्रशिक्षु IPS और चोलापुर थाना प्रभारी *मानसी दहिया* के सख्त तेवरों ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। हाल ही में ग्राम नेहियां में पुलिस टीम पर हुए पथराव के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मानसी दहिया के नेतृत्व वाली टीम ने तीन मुख्य आरोपियों को दबोचा गया
बीते 16 अप्रैल को ग्राम नेहियां में झंडे-पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। 17 अप्रैल को जब पुलिस टीम मध्यस्थता और शांति व्यवस्था बनाने पहुँची, तो उपद्रवियों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था।
आधी रात को ‘लेडी सिंघम’ का छापा*
घटना को गंभीरता से लेते हुए IPS मानसी दहिया ने खुद कमान संभाली। मुखबिर की सटीक सूचना पर 18 अप्रैल की आधी रात (12:20 बजे) पुलिस टीम ने नेहियां प्राथमिक विद्यालय के पीछे घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अजीत कुमार, प्रदीप कुमार और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।
अभियुक्तों पर बी.एन.एस. की गंभीर धाराओं और **7 CLA एक्ट** के तहत कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा है और लोग मानसी दहिया के निडर नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं।