कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
कानपुर उत्तर प्रदेश शहर में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के मुताबिक एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के अंदर सो रही दोनों मासूम बच्चियों का गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चों की मां ने उनकी लाशें देखीं और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Post Views: 12